Bokaro News : दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल

Bokaro News : कथारा पोस्ट ऑफिस के पास दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये.

गोमिया-फुसरो मुख्य सड़क कथारा पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार को दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. हजारी मोड़ पटवा बस्ती निवासी एस कुमार अपनी पत्नी के साथ कथारा से घर लौट रहे थे. विपरीत दिशा से खेतको के दीपक कुमार (19) व आयुष कुमार बाइक (जेएच 02 एवी 4060) लौट रहे थे. दुर्घटना में चारों घायल हो गए. दीपक की बायीं जांघ व आयुष के कमर व बायें पैर में गंभीर चोट लगी है. बोकारो थर्मल थाना की पुलिस व स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दीपक को बीजीएच रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी.

बाइक के धक्के से बुजुर्ग जख्मी

जारंगडीह मुख्य सड़क में कांटा घर के पास सोमवार को दिन लगभग साढ़े 11 बजे बाइक के धक्के से 70 वर्षीय मानिक राम घायल हो गये. उनका दाहिना पैर टूट गया है. वह कथारा रेलवे कॉलोनी स्थित आवास से बाइक लेकर अपने भतीजा संजय कुमार के साथ जारंगडीह जा रहे थे. इसी दौरान कथारा की ओर जा रही एक बाइक ने धक्का मार दिया और फरार हो गया. घायल श्री राम को स्थानीय लोगों ने कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. डॉ निशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजीएच रेफर कर दिया. बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली और फरार बाइक चालक को खोजबीन शुरू की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >