Bokaro News : चंदनकियारी के पूर्व विधायक की पुण्यतिथि मनी

Bokaro News : चंदनकियारी के पूर्व विधायक की पुण्यतिथि मनी.

हारु रजवार स्मारक समिति ने मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी और चंदनकियारी के पूर्व विधायक हारु रजवार की पांचवीं पुण्यतिथि मनायी. चंदनकियारी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि स्व रजवार ने शिक्षा, खेल व रोजगार के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. उनके विचारों की आत्मसात करने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लाल महतो व संचालन स्मारक समिति के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया. मौके पर स्व रजवार के पुत्र पंचानन रजवार, दिनेश कुमार यादव, जगदीश रजवार, धनंजय रजवार, अंकित कुम्भकार, अरुण कुमार महतो, महादेव महतो, रामानंद भगत, शंकर रजवार, श्रीकांत महतो, मनपुरण महतो आदि थे. इधर, हारु रजवार के पैतृक गांव में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >