Bokaro News : आयोग के एसओपी का अक्षरशः करें अनुपालन : डीसी

Bokaro News : झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 की लेकर बैठक

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. 26 अप्रैल को झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से झारखंड पात्रता परीक्षा होनी है. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. डीसी ने सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का गहन अध्ययन कर प्रत्येक बिंदु का अनुपालन सुनिश्चित करें.

डीसी ने कहा : कोई भी कार्य एसओपी के बाहर नहीं होना चाहिए. एसओपी का अक्षरशः अनुपालन करें. सभी अधिकारी दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व सतर्कता से करें, ताकि, बोकारो का नाम नहीं खराब हो.

होटल व लॉज में विशेष छापेमारी अभियान : परीक्षा में कदाचार की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए मुख्यालय डीएसपी/सिटी डीएसपी को निर्देश दिया गया कि परीक्षा से पूर्व जिला के सभी होटल, लॉज व ठहराव स्थलों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए.

दंडाधिकारी–पुलिस समन्वय से होगी सख्त निगरानी :

मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता ने कहा : परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. बिना अनुमति किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

51 केंद्र पर 22404 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा : जिला में परीक्षा के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 22404 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. परीक्षा एक पाली में पूर्वा 10 बजे से मध्याह्न 01.00 बजे तक होगी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी.

मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, डीपीआरओ रवि कुमार, डीपीओ राज शर्मा, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी विद्या सागर, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >