लाखों के पाइपों की चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार

लाखों के पाइपों की चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार

महुआटांड़. जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा के दुलूटांड़ (कुंदा) से 21 जून की अल सुबह पेयजलापूर्ति योजना के लिए रखे लाखों रुपये के पाइपों की चोरी मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार फारुक, बजरंग, फिरोज, मिस्टर और कौलेश लोहरदगा के रहने वाले हैं. इन सभी को कुजू एरिया से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. इनकी उम्र 28 से 32 साल के बीच की है. इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरा कांटा के जंगल से चोरी गये गये पाइपों और चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रक बरामद किया. रविवार को पांचों आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया है. जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी कांति विलास अविनाश ने बताया कि गिरोह का सरगना फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गिरोह के स्थानीय मददगारों की भी पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >