चंद्रपुरा स्टेशन में दिनदहाड़े फायरिंग

BOK NEWS : चंद्रपुरा स्टेशन में दिनदहाड़े फायरिंग

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो-तीन पर सोमवार की दोपहर फायरिंग की घटना हुई. बताया जाता है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग की. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. प्लेटफाॅर्म पर पिछले एक साल से मेसर्स एसके इंटरप्राइजेज नामक कंपनी का काम चल रहा है. कंपनी राजीव सिंह की बतायी जाती है. सूत्रों के अनुसार, काम समाप्ति की ओर है. यहां मुंशी दीपक कुमार सिंह काम देख रहे हैं. बताया जाता है कि स्टेशन की उत्तरी दिशा से गोली चली, जो दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर बने बाथरूम के दरवाजे पर जा लगी. मुंशी दीपक कुमार सिंह ने इस बाबत जीआरपी व लोकल थाना को सूचना दी. शाम में आरपीएफ के पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच की. देर शाम बेरमो के सर्किल इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. मुंशी से घटना की जानकारी ली गयी है. फायरिंग काे लेकर बताया गया कि एक बाइक पर सवार दो लोग थे, जिसमें एक ने हेलमेट व दूसरे ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था. गोली बाइक सवार ने चलायी. संभावना जतायी जा रही है कि रंगदारी मांगने व डराने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी होगी. अभी तक किसी थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >