Bokaro News : जमीन विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

Bokaro News : कथारा साप्ताहिक बाजार स्थित डोम टोला में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गयी.

कथारा. कथारा साप्ताहिक बाजार स्थित डोम टोला में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष की वसंती देवी (पति-प्रदीप राम), भुट्टू देवी (पति-स्व विजय राम) और दूसरे पक्ष की दुर्गा देवी (पति-प्रीतम राम) गंभीर रूप से घायल हो गयीं. कविता देवी, अनू देवी, प्रीतम राम, सुनील राम को भी मामूली चोट लगी है. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को कथारा क्षेत्रीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद करगली अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना और कथारा ओपी की पुलिस समेत पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, विजय पटेल, राजेश कुमार पांडेय आदि कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे. दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया. बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >