Bokaro News : नयी कमेटी घोषित होते ही बोकारो भाजपा में घमासान

Bokaro News : नयी कमेटी घोषित होते ही बोकारो भाजपा में घमासान शुरू हो गयी है.

भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला कमेटी की घोषणा सोमवार देर शाम की गयी. नयी टीम बनते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर भाजपा से जुड़े वरीय नेताओं ने भड़ास निकालना शुरू कर दिया. किसी ने भाजपा की नयी कमिटी को जेवीएम पार्ट 02 कहा, तो किसी ने इसे कमजोर टीम कहा. किसी ने पार्टी के सबका साथ-सबका विकास सिद्धांत के विपरित बताया, तो किसी ने कुछ के पॉकेट की टीम भी करार दिया.

जिला कोषाध्यक्ष रहे अशोक कुमार पप्पू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसे जेवीएम पार्ट टू कहा. वहीं राकेश कुमार मधु ने लिखा है कि इस बार की भाजपा जिला कोटी सबसे सशक्त है क्योंकि जिलाध्यक्ष ही मूल कार्यकर्ता को नहीं पहचानते. पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने लिखा है कि हेड क्वार्टर को पदाधिकारी से वंचित करने के लिए सभी को बधाई.

सुपारी लेकर भाजपा को समाप्त करने की तैयारी

जिला मीडिया प्रभारी रहे महेंद्र राय ने भी सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली. लिखा कि पार्टी में महामंत्री प्रमुख दायित्व रहता है. जो कार्य को धरातल पर देखरेख व संचालन करता है. पंचायत चुनाव में जो पार्टी समर्थित उम्मीदवार के विरूद्ध खड़ा होकर चुनाव हराया उसे महामंत्री बनाया गया है. वहीं राजेश चौबे ने लिखा है कि अनुभवहीन टीम का गठन. भाजपा वाली खबर में जोड़

जो सक्रिय सदस्य नहीं, उसे बनाया गया पदाधिकारी

जिला कमिटी में एक नाम बबीता देवी का है. उन्हें मंत्री बनाया गया है. बीजेपी से जुड़े वरीय नेताओं की माने तो बबीता देवी भाजपा की सक्रिय सदस्य तक नही हैं. भाजपा कॉपरेटिव मंडल क्षेत्र की बबीता देवी को दायित्व दिये जाने को लेकर भी सवाल उठाया जा रहा है.

जिला अध्यक्ष ने कहा

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि बबीता देवी इससे पहले महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रही हैं. उन्होंने 55 सदस्य बनवाये थे. इसी के आधार पर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी है. सबको खुश नहीं किया जा सकता है. अभी कई मोर्चा का गठन बाकी है. इसमें में कई को जगह मिलेगी. प्रदेश के दिशा निर्देश को ध्यान में रख कर संतुलित टीम बनायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >