सीसीएल ढोरी एरिया से तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

सीसीएल ढोरी एरिया से तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

फुसरो. सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में समारोह का आयोजन कर फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मियों काे विदाई दी गयी. इसमें पैरो महतो, काली चरण बाउरी व अर्जुन रविदास शामिल हैं. इन्हें एसओपी प्रतुल कुमार व श्रमिक प्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाया और मोमेंटो व श्रीफल दिया. एसओपी ने कहा कि कामगारों की मेहनत के बल पर ही कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंची है. कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है. मौके पर कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम, यूनियन नेता राजू भुखिया, जयनाथ मेहता, विकास कुमार सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद, बैजनाथ महतो, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >