Bokaro News : सेवानिवृत्त अनुसेवक को दी गयी विदाई

Bokaro News : डीसी के आवासीय कार्यालय में प्रतिनियुक्त अनुसेवक काे सेवानिवृत्त हाेने पर विदाई दी गयी.

डीसी के आवासीय कार्यालय में प्रतिनियुक्त अनुसेवक कर्ण सिंह चौधरी काे सेवानिवृत्त हाेने पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी. डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि श्री चौधरी हमारे परिवार का हिस्सा हैं. आपकी सेवा के लिए हम कृतज्ञ हैं. प्रशासन केवल अधिकारियों से नहीं चलता, बल्कि उन कर्मियों के समर्पण से सशक्त होता है, जो चुपचाप अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. डीसी की धर्मपत्नी डॉ प्रतिमा झा ने कहा कि ईमानदारी व कार्य निष्ठा श्री चौधरी की पहचान है. वे हमेशा हमारी यादों का हिस्सा बने रहेंगे. इसके बाद डीसी ने अपने वाहन से श्री चौधरी को उनके घर तक भिजवाया. अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, चास डीसीएलआर प्रभाष दत्ता सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भी श्री चौधरी के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद व सफल भविष्य की कामना की. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, डीडीएमओ शक्ति कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >