Bokaro News : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

Bokaro News : गोमिया इंटर कॉलेज गोमिया में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

गोमिया इंटर कॉलेज गोमिया में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. 11वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. समारोह में स्वागत गीत पवन कुमार ने प्रस्तुत किया. प्राचार्य प्रो दामोदर पांडेय ने 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विदाई गीत प्रस्तुत किया. 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया. मंच संचालन छात्रा एंजेल हेंब्रम ने किया. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो मोहम्मद सलीम, प्रो संजय शर्मा, प्रो देवेंद्र गुप्ता, प्रो नितेश कुमार, व्याख्याता कहकशां बेगम और अभिभावक उपस्थित थे.

बीआरएल डीएवी में आशीर्वचन सह विदाई समारोह का आयोजन

बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से इन्हें स्मृति चिह्न दिया गया. प्रधान छात्र कुणाल कुमार व प्रधान छात्रा समीक्षा सिंह ने विद्यालय में बिताये लम्हों को याद कर सभी को भावुक कर दिया. प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि सपनों को पूरा करने की क्षमता सभी में है. स्वार्थ की भावना से ऊपर उठ कर परमार्थ की भावना से समाज की सेवा करें. मौके पर 11वीं के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर शिक्षक एके झा, राजेश तिवारी, संजय निर्भय, संतोष कुमार झा, रेणुका, स्नेहा रानी, ज्योति दीक्षित, मनीषा, शुभम कुमार पाठक, सागर कुमार, हिमांशु रॉय, सुंदर मिश्रा, डीके दुबे के अलावा एके मिश्रा, मो सगीर आलम अंसारी, दीपक कुमार, दिनेश पांडेय, कुमार विकास, एमसी श्रीवास्तव, विवेक मोहन ठाकुर आदि उपस्थित थे. संचालन छात्रा खुशी कुमारी व साक्षी किंजल तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संतोष कुमार झा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >