कसमार में नकली सामान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

झारखंड के कसमार में नकली तेल, वाशिंग पाउडर और ब्रांडेड सामान बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली उत्पाद और पैकिंग सामग्री जब्त की।

प्रतिनिधि, कसमार कसमार थाना क्षेत्र के तेलमुंगा में नकली उत्पाद बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. तेलमुंगा ब्लॉक चौक स्थित एक गोदाम में शनिवार को पुलिस और विभिन्न कंपनियों की अधिकृत जांच टीम ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सरसों तेल, टॉयलेट क्लीनर, डिटर्जेंट, विभिन्न कंपनियों के रेपर, खाली बोतलें, केमिकल तथा पैकिंग मशीनें बरामद की. बड़ी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित नकली उत्पाद भी मिले. गोदाम संचालक गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित अधिकृत जांच एजेंसी के प्रतिनिधि अजय कुमार पंडित को इस फर्जी कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. अजय पंडित को पतंजलि फूड्स लिमिटेड, एडब्ल्यू एग्री बिजनेस लिमिटेड और डाबर इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों ने नकली उत्पादों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है. उन्होंने मामले की लिखित सूचना कसमार थाना को दी. इसके बाद प्रभारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गयी.

भारी मात्रा में नकली सामान बरामद\मौके से 508 पीस टॉयलेट क्लीनर एवं अन्य प्रसाधन सामग्री, 200 पीस नकली पतंजलि अल्ट्रा शाइन टॉयलेट क्लीनर, 200 खाली पतंजलि फ्रेश जैल की बोतलें, 200 पीस लिक्विड सर्फ एक्सेल एवं टूथपेस्ट के डिब्बे, 1,050 पीस एक लीटर क्षमता वाले पतंजलि फ्रेश के रेपर, 120 पीस भरे हुए पतंजलि सरसों तेल, 72 खाली डिब्बे तथा 349 खाली लोहे के तेल कंटेनर जब्त किये गये.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >