Bokaro News : अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो पाया सहायिका का चयन

Bokaro News : चौथी बार आयोजित की गयी थी आमसभा

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो मध्य पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – भंडार टोला -2 की सहायिका का चयन के लिए गुरुवार को चौथी बार आम सभा आयोजित की गयी, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सहायिका का चयन नहीं हो पाया. इसके पूर्व भी सहायिका के चयन को लेकर सीडीपीओ, चंद्रपुरा द्वारा 28/5/2025, 28/7/2025, 12/9/2025 को भी आमसभा के लिए पत्र जारी किया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के सहायिका के चयन नहीं हो पाया. आमसभा के लिए पंचायत समिति सदस्य सदानंद महतो, एएनएम वीणा कुमारी सुनील शर्मा, संजय सिंह, सुधीर शर्मा, परमेश्वर हजाम, गीता देवी, चांदनी कुमारी, आलगो देवी, न्यौति देवी, भगवती देवी, सुनील कुमार, रीता देवी,आशा देवी, रीतू देवी, जया देवी, बिमली देवी, पानो देवी दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >