Bokaro News : अवैध बालू खनन से खतरे में नदी का अस्तित्व

Bokaro News : बोकारो थर्मल और पेटरवार थाना के सीमा क्षेत्र से सटे दामोदर नदी से बालू के अवैध खनन के कारण नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है.

कथारा. बोकारो थर्मल और पेटरवार थाना के सीमा क्षेत्र से सटे दामोदर नदी से बालू के अवैध खनन के कारण नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है. खेतको, असनापानी, चांपी व सरहचिया के पास घाट से ट्रैक्टरों द्वारा नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है. इसके कारण नदी में जहां-तहां गड्ढे हो गये हैं, जो खतरनाक हो सकता है. दूसरी ओर हर दिन सरकारी राजस्व की भी क्षति हो रही है. कथारा मुख्य सड़क पर पूर्व में दिन के उजाले में अवैध बालू की ढुलाई ट्रैक्टरों से होती थी. लेकिन अब शाम से शुरू होती है और रात भर चलती है. पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा कथारा मुख्य चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के कारण एक-दो दिन बालू की ढुलाई बंद थी. तस्करों को कैमरे चालू नहीं किये जाने की जानकारी मिली तो फिर अवैध बालू की ढुलाई तेज हो गयी है.

जंगल में अवैध कोयला खनन के लिए बनायी गयी सुरंगों को किया ध्वस्त

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के बघरैया जंगल में अवैध कोयला खनन के लिए तस्करों द्वारा बनायी गयी सुरंगों के मुहानों की डोजरिंग मंगलवार को करायी गयी. कार्रवाई जगेश्वर व रहावन थाना की पुलिस और तेनुघाट वन क्षेत्र की टीम द्वारा की गयी. मौके पर अजीत कुमार मुर्मू, विकास कुमार, नेहरु प्रजापति आदि मौजूद थे. जानकारी के अनुसार जंगल में तस्करों द्वारा अवैध खनन कर कोयला ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर भेजा जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >