तेनुघाट. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में वर्ग छह से नौ तक में नामांकन 28 फरवरी तक कराया जा सकता है. इस संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए शनिवार को तेनुघाट से प्रचार वाहन को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि प्रचार रथ गांव-मोहल्ले में जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा नामांकन हो. नामांकन के लिए वेबसाइट www.transformingbokarokgbv.com पर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है. नजदीकी सरकारी मध्य विद्यालयों से निःशुल्क फॉर्म भी लेकर भर सकते हैं. मौके पर पेटरवार बीडीओ, सीओ अशोक राम, प्रखंड कार्यालय पदाधिकारी इकबाल अतहर वारसी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, उलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, घरवाटांड़ मुखिया रामचंद्र यादव, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन पूनम कुमारी, मालती देवी के अलावा एमआइएस समन्वयक पंकज कुमार, एमडीएम प्रभारी कुमार कौशलेश, संकुल साधनसेवी सुनील कुमार सिन्हा, संजय कुमार, नीतेश कुमार, मध्य विद्यालय तेनुघाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
