Bokaro News : हाथियों ने बर्बाद किया धान का बिचड़ा

Bokaro News : दूधमटिया गांव में शुक्रवार की रात में हाथियों ने छह किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़ा को रौंद दिया, जिससे किसान परेशान हैं.

ललपनिया. महुआटांड़ थाना क्षेत्र के दूधमटिया गांव में शुक्रवार की रात में हाथियों ने छह किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़ा को रौंद दिया, जिससे किसान परेशान हैं. कहा कि हाइब्रिड धान का बिचड़ा तैयार किया था और रोपनी की तैयारी कर रहे थे. लेकिन रात में आठ हाथियों के झुंड ने बिचड़ा को रौंद दिया. अब यह रोपने के लायक नहीं है. प्रभावित किसानों में खिरोधर महतो, राजेश महतो, मदन महतो आदि हैं और इन्होंने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों से क्षतिपूर्ति की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है, डर है कि कहीं पुनः खेतों में ना आ जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >