Bokaro News : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव संपन्न

Bokaro News : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर बेरमो अनुमंडल का मतदान श्री अग्रसेन भवन फुसरो में हुआ.

फुसरो. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव को लेकर बेरमो अनुमंडल का मतदान श्री अग्रसेन भवन फुसरो में हुआ. पीठासीन पदाधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल थे. फुसरो, जरीडीह, चंद्रपुरा, पेटरवार आदि क्षेत्र के 71 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह नौ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ. इसके बाद मतदान बाॅक्स को सील किया गया और देर शाम प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा रांची ले जाया गया. 15 अप्रैल को रांची में मतों की गिनती होगी और विजेता की घोषणा होगा. मालूम हो कि प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद्र अग्रवाल और बसंत कुमार मित्तल मैदान में हैं. पेटरवार निवासी राजकुमार अग्रवाल को पहला वोट देने पर चुनाव पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ. बेरमो अनुमंडल में कुल 140 मतदाता की सूची मुख्य चुनाव संयोजक विनय सरावगी की ओर से उपलब्ध कराया गया था. इसमें 71 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मौके पर चुनाव पदाधिकारी नवीन गर्ग, रामाअवतार कारीवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश राठी, भवानी शंकर अग्रवाल, पोलिंग एजेंट मुरारीलाल अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, नेमीचंद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद थे.

आजीवन सदस्य को नहीं देने दिया गया वोट

फुसरो निवासी संगठन के आजीवन सदस्य सुरेश बंसल को मतदान नहीं देने दिया गया. वह चुनाव देने के लिए पहुंचे थे. चुनाव पदाधिकारी ने लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की बात कहते हुए चुनाव नहीं देने दिया. कहा कि प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा द्वारा उपलब्ध करायी गयी मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है. कहा कि मेरे अधिकार का हनन किया गया है. कुछ लोग समाज को अपने मनमाने ढंग से चलाना चाह रहे हैं. मामले को लेकर मुख्य चुनाव संयोजक विनय सरावगी को फोन कर जानकारी दे दी गयी है. इस संबंध में पीठासीन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम है, उन्हें ही मतदान देने का अधिकार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >