Bokaro News : आठ ओवरलोड हाइवा जब्त, चार लाख रुपया लगाया जुर्माना

Bokaro News : डीटीओ ने आठ हाइवा को ओवरलोड के मामले में जब्त किया गया है.

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य से जुड़े एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के आठ हाइवा को ओवरलोड के मामले में जब्त किया गया है. गुरुवार को यह कार्रवाई परिवहन विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की. डीटीओ मारुति मिंज ने कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ में औचक जांच अभियान चलाते हुए आठों हाइवा को जब्त किया. इन वाहनों पर कुल चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जांच में सामने आया कि 25 से 30 टन क्षमता वाले हाइवा में 45 टन से अधिक सामान लादा जा रहा था. कई वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी. अन्य नियमों की अवहेलना भी पकड़ी गयी. जब्त हाइवा कसमार थाना के सुपुर्द किया गया है. डीटीओ ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण ग्रामीण सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है. नियमों का पालन नहीं होने पर परमिट रद्द किया जायेगा.

13 दुकानदारों से वसूला 31 सौ रुपया जुर्माना

तंबाकू निषेध कमेटी ने गुरुवार को सेक्टर छह थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर पांच में 53 दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 13 दुकानदारों को धूम्रपान निषेध कानून का उल्लंघन करते पाया गया. इनसे 31 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया. कमेटी के जिला परामर्शी सदस्य मो असलम ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद की बिक्री हो रही है. इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >