Bokaro News : डीवीसी के रेलवे ओवरब्रिज का 27 को चेयरमैन करेंगे उद्घाटन

Bokaro News : कामगारों एवं आम लोगों को रेलवे फाटक के जाम से मिलेगी निजात

Bokaro News : बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल में डीवीसी द्वारा 134 करोड़ रुपये की लागत से पिछले नौ वर्षों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य पूरा हो जाने के बाद 27 फरवरी को इसका उद्घाटन डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार करेंगे. इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा, जिससे लोगों एवं डीवीसी कामगारों को बंद रेलवे फाटक एवं लगनेवाली घंटों जाम से निजात मिल जायेगी. आरओबी के चारो स्पेन की ढ़लाई का कार्य पूरा करने के बाद बाकी बचे कार्य को कंस्ट्रक्शन हेड सह वरीय प्रबंधक मैकेनिकल देव प्रसाद खां एवं प्रबंधक विकास सिंह के नेतृत्व में पूरा करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. एक लंबे समय से बंद कार्य को पूरा करने का श्रेय एचओपी सुशील कुमार अरजरिया एवं कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां को जाता है. एचओपी भी लगातार कार्य का स्वयं जाकर निरीक्षण करते देखे ���ये. छले डेढ़ माह के भीतर ओवरब्रिज के रेल लाइन के ऊपर के चार स्पेन के 20 गार्डर को सफलतापूर्वक चढ़ाने के बाद चारो स्पैन को भी ढ़ाल दिया गया और बाकी के साइड वॉल सहित अन्य कार्य को पूरा किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >