चंद्रपुरा में डीवीसी मजदूर संघ की बैठक

चंद्रपुरा में डीवीसी मजदूर संघ की बैठक

चंद्रपुरा. डीवीसी मजदूर संघ चंद्रपुरा की बैठक रविवार को जी टाइप स्थित शाखा कार्यालय में हुई. यूनियन चुनाव मजबूती के साथ लड़ने और मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन से नियमित वार्ता करने, 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गयी. क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ल ने डीवीसी में व्याप्त समस्याओं व कर्मियों की मांगों को लेकर आंदोलन करने की बात कही. प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, बोकारो व धनबाद के विभाग प्रमुख रवींद्र कुमार मिश्रा, महामंत्री तपन दास, जिला उपाध्यक्ष अनिमेष गिरि ने भी संबोधित किया. बैठक में जिला मंत्री ललन मल्लाह, अखिलेश सिंह, भरत पटेल, संतोष झा, दिलीप दास, राजू, बबलू तंतुबाई, संतोष झा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >