BOKARO NEWS : डीवीसी के सीवीओ ने किया बोकारो थर्मल पावर प्लांट का दौरा

BOKARO NEWS : डीवीसी के स्क्रैप मटेरियल से मेक-इन-इंडिया के तहत बनाये गये शेर का उद्घाटन

BOKARO NEWS :

डीवीसी के सीवीओ सुदीप्त आचार्या ने मंगलवार को बोकारो थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया. इसके पूर्व चंद्रपुरा पावर प्लांट से बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के निदेशक भवन पहुंचने पर डीवीसी सीवीओ का स्वागत एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, ओएंडएम के जीएम मृत्युंजय प्रसाद, डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर एवं प्रबंधक सतर्कता तारिक सईद ने किया. बाद में सीवीओ ने पावर प्लांट पहुंच कर तकनीकी भवन के समक्ष पौधरोपण किया एवं डीवीसी के स्क्रैप मटेरियल से मेक-इन-इंडिया के तहत बनाये गये शेर का उद्घाटन भी किया. सीवीओ ने पावर प्लांट स्थित एफजीडी, टरबाइन, बीटीजी कंट्रोल रूम, ब्वॉयलर, कोल मिल, ऐश हैंडलिंग प्लांट आदि का भी निरीक्षण किया. सीवीओ ने बाद में सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की. दोपहर बाद सीवीओ कोनार डैम के लिए प्रस्थान कर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >