Bokaro News: पेटरवार मठ टोला में सजेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, सप्तमी से नवमी तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम; रोज डांडिया भी होगा

पेटरवार में दुर्गा पूजा 2026 को लेकर बैठक हुई, जिसमें भव्य पंडाल, लाइटिंग और तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

पेटरवार, बोकारो : दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर नवयुवक संघ एवं पूजा समिति मठ टोला की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता नवयुवक संघ के सचिव सत्यम प्रसाद ने की. बैठक में दुर्गा पूजा 2026 को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गयी.

सप्तमी से नवमी तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बैठक में टेंट, आकर्षक लाइटिंग और भव्य पंडाल निर्माण के साथ महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी की रात विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए पूजा के दौरान प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक डांडिया डांस कार्यक्रम कराने का भी फैसला लिया गया.

पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें संजय तांती को अध्यक्ष, सुनील साव को उपाध्यक्ष और प्रभाकर कुमार को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया. बैठक में सदस्यों ने आपसी सहयोग और सहभागिता से दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर ब्रजेश भारती, अशोक पांडेय, श्याम सुंदर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, देवानंद प्रसाद, दयानिधि पांडेय, शिशिर पांडेय, राजीव तांती, राकेश चंद्र प्रसाद, मनीष प्रसाद समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >