Bokaro News : बाबूग्राम में पांच सौ साल से हो रही है दुर्गा पूजा

Bokaro News : नयावन पंचायत में काशीपुर राजा के वंशज करते हैं मां दुर्गा की पूजा

Bokaro News : राधेश्याम सिंह, तलगड़िया. चंदनकियारी प्रखंड की नयावन पंचायत के बाबूग्राम में दुर्गा पूजा का इतिहास पांच सौ साल पुराना है. यहां अभी भी काशीपुर पंचकोट स्टेट के राजा के वंशज ही पूजा करते आ रहे हैं. बताते हैं कि यह क्षेत्र जंगलों से घिरा था. यहां कुंवर बाबू लक्ष्मण शेखर शिकार खेलने आते थे. कुंवर लक्ष्मण शेखर जंगल में ही टेंट बना कर रहने लगे. बाद में यहीं बस गये. इसके बाद लोगों को बसाने लगे. इसी कारण इस गांव का नाम बाबूग्राम पड़ गया. उन्होंने ही वहां पर मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी. आज भी यहां राजसी तरीके से पूजा होती है. कुंवर के वंशज ही पूजा करते हैं. मंदिर में परंपरा के अनुसार एक ही पटरा में बाटबिनोर के मूर्तिकार गोबिंद दास वैष्णव ने मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश, कार्तिक, जया, विजया, सिंह महिषासुर की मूर्ति का निर्माण किया है. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. यहां बलि प्रथा है. रविवार षष्ठी तिथि से मंदिर में पूजा शुरू होते ही बाबू ग्राम, नयावन, पर्वतपुर, चंदाहा, सियालजोरी, उपर बाधा सहित आसपास के दर्जनों गांव भक्तिमय हो गया है. यहां मेला भी लगता है. बेलवृक्ष के समक्ष मां दुर्गा की पूजा कर ढाक बजा कर मंदिर में प्रतिमा की स्थापना की जाती है. इसके बाद षष्टी से दशमी तक नियमित पूजा अर्चना, संध्या आरती की जायेगी और प्रसाद वितरण किया जायेगा. पूजा कमेटी के गोवर्धन शेखर, सर्वजीत शेखर ने बताया कि पूर्वजों द्वारा शुरू की गयी परंपरा के अनुसार पूजा करायी जा रही है दशमी की रात को मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा. पूजा के आयोजन में पंडित बिमल बनर्जी, मुख्य व्रती महावीर मुखर्जी, दिवाकर मुखर्जी, श्यामापद मुखर्जी तथा कुंवरबाबू के वंशज काशीनाथ शेखर, जनार्दन शेखार, प्रफुल्ल शेखर, अजय शेखर, अश्विनी शेखर, सुदर्शन शेखर, गोवर्धन शंखार, सर्वजीत शेखर, शेखर, पंसस शैलेंद्र नाथ शेखर, विजय शेखर, बिशेसनर शेखर, नवीन चंद शेखर, नींदनाथ शेखर, संजीव शेखर, पंकज शेखर, पृथ्वीराज शेखर, राजेंद्र शेखर, वीरेंद्र शेखर, संजय शेखर, दिलीप शेखर, वार्ड सदस्य गणेश रजक, खेदन धीबर, अरुण महतो व ग्रामीण जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >