चंद्रपुरा के दुगदा बाजार में 5 दुकानें जलकर राख, देखें Video

Dugda Bazaar Fire: बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में दुगदा बाजार में बिजली का तार गिरने से आग लग गयी और 5 दुकानें जलकर राख हो गयीं. आग का Video देखें.

Dugda Bazaar Fire| चंद्रपुरा (बोकारो), विनोद सिन्हा : बोकारो जिले के दुगदा मुख्य बाजार में 5 दुकानें जलकर राख हो गईं. चंद्रपुरा प्रखंड में स्थित इस बाजार के दुकानदारों ने कहा है कि आग लगने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. दुकानदारों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर से गुजरने वाले हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट की वजह से 5 दुकानें जलकर राख हो गईं.

11000 और 440 वोल्ट का तार टूटने की वजह से दुकानों में लगी आग

सीताराम ठाकुर का होटल, मनोज विश्वकर्मा का आलू गोदाम, राजेश साव की फल दुकान, संजय ठाकुर का सैलून और जुबेर की फल दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूरसे ही देखी जा रहीं थीं. लोगों ने यह भी बताया कि दुकान के ऊपर से 11000 और 440 वोल्ट के तार गुजर रहे थे, जो टूटकर नीचे गिर गए. उसकी वजह से आग लगी. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

सीआईएसएफ के चंद्रपुरा फायर स्टेशन के जवानों ने बुझाई आग

बाजार की दुकानों में आग लगने की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रभु दयाल सिंह ने सीआईएसएफ के चंद्रपुरा फायर स्टेशन को दी. सूचना पर एएसआई बी देवड़ी के नेतृत्व में अग्निशमन दस्ते के 6 जवान मौके पर पहुंचे और आग को नियंत्रित किया. अग्निशमन दस्ता समय पर नहीं पहुंचता, तो भारी नुकसान हो सकता था.

बोकारो की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

तार से निकली चिंगारी से भड़की आग, बीडीओ-सीओ ने लिया जायजा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को बिजली की तारों से निकलीं चिंगारी नीचे दुकान के छप्पर पर गिरने के बाद उसमें आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. उधर, आग लगने की सूचना मिलने पर चंद्रपुरा के बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि जिनकी दुकानें जलीं हैं, उनको उचित मुआवजा दिया जाए.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: हजारीबाग के सदर SDO की पत्नी ने तोड़ा दम, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand News: आज से रांची में होगा पौष मेले का आयोजन, बंग समुदाय की परंपरा से हो सकेंगे रू-ब-रू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >