बोकारो. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) चास के नौवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 के लिए प्रोविजनल चयन हुआ है. अंतिम इंडक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ.
शनिवार को विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि अनिमेष की सफलता नियमित प्रशिक्षण, सकारात्मक माहौल व उनकी मेहनत का परिणाम है. निदेशिका व प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अनिमेष भविष्य में झारखंड व देश का नाम रोशन करेंगे.
अनिमेष की माता सुनीता बाउरी व पिता आभास कुमार बाउरी ने विद्यालय व प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया. विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सेल फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण के बाद अनिमेष अपने खेल कौशल को और निखारेंगे.
