Bokaro News : चिकित्सक पर महिला मरीज से मारपीट करने का आरोप

Bokaro News : सदर अस्पताल के एक चिकित्सक पर महिला मरीज से मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप लगा है.

सदर अस्पताल के अर्थोपेडिक्स डॉ आरपी सिंह पर कालापत्थर की रहने वाली कपूरा देवी ने मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए आये लोगों ने जम कर हंगामा किया. स्थिति को देखते हुए डॉ सिंह ओपीडी छोड़ कर निकल गये. इसके बाद भुक्तभोगी महिला ने डीएस डॉ एनपी सिंह को आवेदन सौंप कर आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की. डीएस ने सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर घटना को लेकर डॉ सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है. महिला ने आवेदन में कहा कि सदर अस्पताल के ओपीडी में बैठे डॉ आरपी सिंह के पास शुक्रवार को सिटी स्कैन की रिपोर्ट दिखाने गयी थी. इस दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी और मारपीट की. ओपीडी कक्ष से बाहर निकलने को कहा. मैंने निवेदन किया कि मेरा बच्चा सीरियस है. रिपोर्ट देख लिजिए. इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट नहीं देखी. इधर, डॉ आरपी सिंह ने कहा कि आरोप निराधार है. मैंने किसी के साथ बदतमीजी और मारपीट नहीं की है.

विवादों से पुराना नाता है डॉ आरपी सिंह का

डॉ आरपी सिंह का विवादों से पुराना नाता है. 28 अगस्त 2023 को भी चास की ममता महतो ने ओपीडी में डंडा मार कर उनका सिर फोड़ने का आरोप लगाया था. अस्पताल में ममता का इलाज किया गया था. उस वक्त भी तत्कालीन डीएस डॉ अरविंद कुमार ने तत्कालीन सीएस डॉ दिनेश कुमार के आदेश पर डॉ आरपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था. आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >