Bokaro News : गोताखोरों ने निकाला गरगा डैम से दीपक का शव

Bokaro News : दोस्तों के साथ घूमने गया था, नहाने उतर गया गरगा डैम में

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम में गुरुवार को 11 गोताखोरों की टीम ने डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया. इसके बाद 17 वर्षीय दीपक कुमार का शव खोज लिया. शव को लेकर बाहर आने के बाद माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों की भीड़ दीपक के शव को देखने के लिए परेशान थी. शव को बरामद करने के बाद बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन व स्थानीय लोग दीपक के शव को लेकर चले गये. मृतक दीपक झोपड़ी कॉलोनी निवासी राकेश साव का पुत्र था. वह इंटरमीडियट की पढ़ई पूरी कर चुका था. दीपक अपने दोस्तों के साथ बुधवार को गरगा डैम की ओर घूमने गया था. इसके बाद अचानक स्नान करने का प्लान बन गया. तीनों दोस्त गरगा डैम में स्नान करने के लिए उतर गये. इस दौरान दीपक डूबने लगा. दोस्तों के प्रयास के बाद भी दीपक को बाहर नहीं निकाला जा सका. इसके बाद बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी गयी. श्री सिंह ने तुरंत खेतको के गोताखोर से संपर्क किया. बुधवार की रात गोताखोर की टीम पहुंची और गरगा डैम में सर्च अभियान चलाया, सफलता नहीं मिल पायी. रात भर बालीडीह पुलिस की एक टीम डैम के समीप तैनात रही. गोताखोरों की टीम गुरुवार की सुबह पुन: गरगा डैम पहुंची और सर्च अभियान चलाया. गोताखोरों ने बताया कि दीपक स्नान करने के लिए जब छलांग लगाया होगा. उस वक्त नीचे जाते ही झाड़ियों के बीच फंस गया होगा. दोबारा बाहर नहीं निकल पाया. झाड़ी में फंसने के बाद बाहर निकलना मुमकिन नहीं हो पाया. दोस्त भी उसे खोज नहीं सके होंगे. शव निकालनेवाले गोताखोरों की टीम में जिब्राइल अली, शरमद अंसारी, अनिल रविदास, शाहीद अंसारी, जलाल अंसारी, मुकेश नायक, असलम अली, जिलानी, रमजान, लालदेव नायक, महेश कुमार सिंह शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >