Bokaro News : बोकारो में जिलास्तरीय योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

Bokaro News : बोकारो में दो दिवसीय जिलास्तरीय योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई.

डीपीएस बोकारो में शनिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक व मेजबान स्कूल के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने किया. उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की सांस्कृतिक निधि है. वैश्विक स्वास्थ्य व जनकल्याण के लिए इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है. योग शरीर, मन और आत्मा को एकसूत्र में बांधता है. विद्यार्थियों ने स्वागत गान, विद्यालय गीत और गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके बाद बच्चों ने योग और नृत्य का सम्मिश्रण प्रस्तुत किया. अलग-अलग कैटेगरी में हो रही इस प्रतियोगिता के पहले दिन योग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया. अंडर- 9 बालक-बालिका के लिए केवल सूर्य नमस्कार, अंडर- 14 सब-जूनियर एवं अंडर- 18 जूनियर बालक-बालिका के लिए ट्रेडिशनल योगासना के अलावा आर्टिस्टिक सिंगल एंड पेयर, रिदमिक पेयर, बैकवर्ड बेंड, फॉरवर्ड बेंड, सुपाइन, ट्विस्टिंग, लेग बैलेंस, हैंड बैलेंस एवं ग्रुप आर्टिस्टिक स्पर्धाएं हो रही हैं. सीनियर अंडर- 28, सीनियर ए अंडर- 35 सीनियर बी अंडर- 45 और सीनियर सी अंडर- 55 महिला-पुरुष वर्ग के लिए केवल ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासना इवेंट हो रहा है. मौके पर एसोसिएशन की राज्य इकाई के महासचिव चंदू कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, बोकारो इकाई के उपाध्यक्ष अंजनी भूषण, सचिव ब्रजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव निभा कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >