संवाददाता, बोकारो शनिवार को गोपनीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की. उपायुक्त ने संघ के प्रतिनिधियों से सोमवार तक बीएसएल से संबंधित दस्तावेज डीपीएलआर कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. ताकि, मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंडा से संबंधित पत्र बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जा सके. उपायुक्त ने कहा : जिला प्रशासन विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल होगी. 17 अगस्त को जिला प्रशासन, विस्थापित संघ एवं बीएसएल प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होगी. इसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी. प्रशासन के आश्वासन एवं सकारात्मक पहल के बाद विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधियों ने 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया.
विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने स्थगित किया 13 जुलाई का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन
बोकारो में विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने प्रशासन के आश्वासन के बाद 13 जुलाई को होने वाला अपना प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है।

दिशा निर्देश देते डीसी व मौजूद संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network