Bokaro News : खदानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

Bokaro News : सीसीएल ढोरी एरिया की खदानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को ढोरी जीएम कार्यालय में सीआइएसएफ व सीसीएल अधिकारियों की बैठक हुई.

फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया की खदानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को ढोरी जीएम कार्यालय में सीआइएसएफ व सीसीएल अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जीएम रंजय कुमार सिन्हा ने की. कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही छापेमारी, क्यूआरटी व महिला बल सदस्यों द्वारा की जाने वाली गश्ती, ड्रोन से निगरानी तथा चेक पोस्ट व कांटा घर में की जाने वाली कार्रवाई को लेकर चर्चा की गयी. सीआइएसएफ द्वारा छापेमारी के दौरान जब्त किये गये कोयला व स्थानीय पुलिस को सुपुर्द की गयी कोयला चोरों की मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दी गयी. कहा गया कि खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे व वाहन ट्रेकिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है. आरएफआइडी, एएनपीआर सॉफ्टवेयर यथाशीघ्र स्थापित किये जायेंगे. माइंस एरिया के स्टोर व कांटा घर में पर्याप्त रोशनी व अतिसंवेदनशील जगहों पर उच्च गुणवत्ता वाला सीसीटीवी कैमरे लगाने पर सहमति बनी. सीसीएल अधिकारियों ने सीआइएसएफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने व कोयला ट्रांसपोर्टिंग में आने वाली बाधाओं को यथाशीघ्र दूर करने पर चर्चा की. सीआइएसएफ अधिकारियों व जवानों द्वारा उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में दिये जा रहे योगदान की सराहना की गयी.

स्थानीय पुलिस व सीसीएल सुरक्षा गार्डों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी किये जाने पर चर्चा हुई तथा इस प्रकार की बैठक आगे भी किये जाने पर सहमति बनी. क्यूआरटी द्वारा अवैध माइनिंग की डोजरिंग करने की जानकारी साझा की गयी. बैठक में एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, सीआइएसएफ के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह, वरिष्ठ कमांडेंट शशि रंजन, महाप्रबंधक सुरक्षा मेजर मनीष, सहायक कमांडेंट पटेल कार्तिक शरद, अक्षय नायर, केवी अनंथा श्रीधर, एरिया सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद थे.

अपराधियों ने सुरक्षा इंचार्ज व होमगार्डों को पीटा, मोटर ले गये

बोकारो थर्मल. सीसीएल कथारा एरिया अंतर्गत स्वांग परियोजना के स्टोर में सोमवार की रात को लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा अपराधी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे. परियोजना के सुरक्षा इंचार्ज परमेश्वर नायक अन्य जवानों के साथ अपराधियों को खदेड़ने लगे. सूचना पाकर एरिया से रामरतन, पप्पू सहित अन्य जवान भी पहुंचे. लेकिन अपराधियों ने उन सभी की पिटाई कर दी और एक मोटर ले गये. इस मोटर का मूल्य लगभग 50 हजार रुपये है. अपराधियों की पिटाई से सुरक्षा इंचार्ज परमेश्वर नायक घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >