शिवालयों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने की भगवान शिव से मांगा आशीर्वाद

सावन की पहली सोमवारी पर चास के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

चास : बंगला मत के अनुसार सावन की पहली सोमवारी पर चास नगर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की आस्था दिखी. चास धर्मशाला मोड़ स्थित शिव मंदिर , बूढ़ा बाबा शिव मंदिर पुराना बाजार ,भूतनाथ मंदिर , जोधाडीह मोड़ स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर , कुम्हरी स्थित चेचका धाम , कालापत्थर शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ थी. भक्तों ने मंदिर व शिवलिंग को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया था.

ॐ नमः शिवाय ,हर-हर महादेव ,जय भोले नाथ , बोल बम के जयकारों के साथ भक्तों ने शिवलिंग पर पवित्र जल, गंगाजल और दूध अर्पित कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की .मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, और नैवेद्य चढ़ाकर विशेष पूजा की. मंदिर परिसर में शिव भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >