Bokaro News : फुसरो शहर के पूजा पंडालों में संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु

Bokaro News :बैंक मोड़ के दुर्गा पूजा मंडप में श्रद्धालुओं ने आरती की

Bokaro News : फुसरो. शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार की शाम फुसरो शहर के विभिन्न क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंडपों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए आरती की गयी. फुसरो बैंक मोड़ के दुर्गा पूजा मंडप में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती की. यहां फुसरो बाजार, शास्त्री नगर, ब्लॉक कॉलोनी, नया रोड फुसरो, बाटागली, पटेलनगर आदि क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे थे. इधर, ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित मां काली दुर्गा मंदिर में भी आरती के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे. यहां ढोरी स्टाफ क्वार्टर, पुराना बीडीओ ऑफिस, नोनिया पट्टी, ढोरी बस्ती, आंबेडकर कॉलोनी आदि जगहों के श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >