Bokaro News : बोकारो को हरा कर सुपर लीग में पहुंचा देवघर

Bokaro News : एससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो लीग मैच खेले गये.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयाेजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ग्रुप बी के अंतिम दो लीग मैच खेले गये. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में देवघर ने बोकारो को 73 रनों से पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 122 रन बनाये. टीम की ओर से अंजली कुमारी ने नाबाद 64 एवं जेनिफर ने 15 रन बनाये. गेंदबाजी में बोकारो की ओर से प्रिया राज, सुदीक्षा एवं अभिलाषा को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 19 ओवरों में 49 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक 12 रन नेहा कुमारी ने बनाये. देवघर की अंजली कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान ने दिया.

रामगढ़ ने पाकुड़ को पांच विकेट से हराया

दूसरे मैच में रामगढ़ ने पाकुड़ को पांच विकेट से पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ ने 15.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 56 रन बनाये. टीम की ओर से सर्वाधिक 19 रन सृष्टि हांसदा ने बनाये. गेंदबाजी में रामगढ़ की अनुष्का कुमारी ने सात रन देकर और खुशी तिर्की ने 11 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये. शिवान्या को दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए रामगढ़ ने 14.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर 57 रन बना लिये. टीम की ओर से पलक किशोर ने नाबाद 13 एवं खुशी तिर्की ने 10 रन बनाये. ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए रामगढ़ की खुशी तिर्की को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >