Bokaro News : चंदनकियारी व चंद्रपुरा में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

Bokaro News : चंदनकियारी व चंद्रपुरा में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की गयी.

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की बोकारो जिला कमेटी की ओर से शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि चंदनकियारी व चंद्रपुरा प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना हो. साथ ही सभी जरूरतमंद छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति दी जाये. सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की अविलंब बहाली हो. इसके अलावा छात्राओं व महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर रोक लगायी जाये.

अन्य मांगें भी उठायीं

वक्ताओं ने कहा कि 10वीं और 12वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित होना चाहिए. विद्यार्थियों को बस व ट्रेन किराया में छूट मिले. साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने की जरूरत है. प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि छात्राओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ 24 जुलाई को अखिल भारतीय सेमिनार हैदराबाद में आयोजित होगी. मौके पर प्रदेश सचिव मंडली सदस्य जूलियस फुचिक, शुभम कुमार झा, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, संगीता महतो, समीर महतो, खुशबू, आरती, प्रहलाद, राहुल, मंदिरा, अर्पिता व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >