बोकारो में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में देरी से युवाओं में आक्रोश है. जेएलकेएम महासचिव अर्जुन रजवार की अगुआई युवा बुधवार को बोकारो डीसी को मांग पत्र सौंपने पहुंचे. डीसी के अनुपस्थिति में चास एसडीओ को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा कि गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह समादेष्टा सह अग्निशमन सेवाएं झारखंड सरकार के द्वारा विगत वर्ष आठ मई को ही जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन अभी तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. श्री रजवार ने कहा कि बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू नही हुई तो युवाओं के साथ उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर श्रीकांत प्रमाणिक, गोपाल महतो, अमित कर्मकार, रेखा कुमारी, पिंकी कुमारी, मंजू कुमारी समेत अन्य युवक-युवतियां मौजूद थे.
Bokaro News : होमगार्ड बहाली में देरी से युवाओं में आक्रोश
Bokaro News : बोकारो में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में देरी से युवाओं में आक्रोश है.
