BOKARO NEWS: चास के एक घर से सड़ी-गली लाश बरामद

BOKARO NEWS: चास के गुजरात कॉलोनी के एक घर में रविवार को एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई. पहचान कॉलोनी के निवासी राजेश उपाध्याय(45 वर्ष) के रूप में हुई.

BOKARO NEWS: बोकारो जिले के चास की गुजरात कॉलोनी के एक घर में रविवार को एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई. पहचान कॉलोनी के निवासी राजेश उपाध्याय(45 वर्ष) के रूप में हुई. घर से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने चास थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस के आने के बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया, तो घर के अंदर शव को बेड पर पड़ा था. पड़ोसियों के अनुसार स्व. उपाध्याय की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. वह घर में अकेले रहते थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने परिजन को घटना की सूचना देकर उनका इंतजार कर रही है.

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंदनकियारी. बरमसिया पुलिस ने ओपी क्षेत्र अंतर्गत घाघरी गांव में शनिवार रात को छापामारी अभियान चलाकर 17 बोतल बंगाल निर्मित देशी शराब, चार बोतल अंग्रेजी शराब, एक बोतल महुआ शराब जब्त किया. साथ अवैध शराब के कारोबार करने वाले सोहराय महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार घाघरी निवासी सोहराय महतो द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने की सूचना बरमसिया पुलिस को निरंतर मिल रही थी. शनिवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी के नेतृत्व पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा अवैध देशी एवं विदेशी शराब जब्त किया. पुलिस ने रविवार को मेडिकल जांच कराने के बादआरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >