बेरमो. मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पांडेय की 29वीं पुण्यतिथि सोमवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में मनायी गयी. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि आज समाज में समसरता कायम रखने की जरूरत है. समाज में अच्छे काम करने वाले लोगों की आयु कम होती है. स्व पांडेय ने दूरगामी सोच के तहत क्षेत्र में विकास के लिए काफी कुछ किया. भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व पांडेय में कार्यकर्ताओं को समेट कर रखने व पार्टी को सशक्त बनाने का क्षमता थी. गिरिडीह लोस की प्रत्याशी डॉ उषा सिंह ने कहा कि अपने अच्छे कर्मों से अमर बन सकते हैं. रामकिंकर पांडेय, प्रवीण राय, देवतानंद दुबे, अजय कुमार सिंह, भाई प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अमरनाथ, भरत वर्मा, विजयानंद प्रसाद, नवल सिंह, वेद व्यास चौबे, शिव शंकर दुबे, बैजनाथ सिंह, संतन मिश्रा, दशरथ महतो, रणविजय सिंह, मुकेश मिश्रा, सुरेंद्र गिरि आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर दिनेश पाडेय, शिव प्रकाश पांडेय, शंकर सिन्हा, जगेश्वर यादव, गोविंद महतो, जितेंद्र त्रिपाठी, दिनेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
