गोमिया में रेलवे लाइन से वृद्ध का शव बरामद

गोमिया में रेलवे लाइन से वृद्ध का शव बरामद

गोमिया. धनबाद रेल मंडल के गोमिया एवं बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के बीच हजारी मोड़ के समीप बुधवार की देर रात पोल संख्या 46-9/11 के बीच एक वृद्ध व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान पलिहारी गुरुडीह पंचायत निवासी 70 वर्षीय प्रेम शंकर साव उर्फ बुच्चू साव के रूप में की गयी. बताया जाता है कि बुधवार दोपहर तीन बजे से ही वह अपने घर से लापता थे. परिजनों के उनकी काफी खोजबीन की परंतु वह नहीं मिले. परिजनों को देर रात जानकारी मिली कि उनके पिता का शव हजारी मोड़ के समीप रेलवे लाइन के पास पड़ा है. घटना की जानकारी गोमिया रेलवे के आरपीएफ एवं गोमिया थाना को दी गयी. मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >