चुनाव को लेकर डीडीसी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

चुनाव को लेकर डीडीसी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

ललपनिया.

डीडीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी व महुआटांड़ थाना क्षेत्र के झुमरा पहाड़, रहावन, दनिया, तिलैया, कोदवाटांड़, चतरोचट्टी, बड़की चिदरी आदि का दौरा कर लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान कहा कि क्षेत्र के लोग भयमुक्त होेकर मतदान करें़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद है़ विभाग के संबंधित अधिकारियों से कहा कि चुनाव तैयारी में कोई कमी ना रहे. बूथ, कलस्टर व पुलिस कैंप में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए. अगर कमी है तो इसे दूर करें. एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही ना हो. एसडीपीओ बीएन सिंह ने थाना प्रभारियों से बूथ व पुलिस कैंप से संबंधित रूट चार्ट की जानकारी ली. अधिकारियों ने कई बूथ, क्लस्टर व पुलिस कैंप का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर डीइओ, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार, सीओ प्रदीप कुमार महतो, पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद, डीएमएटी विभाग के कई अधिकारियों के साथ कई थाना प्रभारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >