Bokaro News : डीसी-एसपी ने बाइक से भ्रमण कर लिया विधि-व्यवस्था का जायजा

Bokaro News : असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने का दिया निर्देश

Bokaro News : दुर्गापूजा उत्सव में रविवार को डीसी अजयनाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने रक्षक राइडर बाइक से भ्रमण कर चास-बोकारो में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इससे पहले कैंप दो पुलिस कंट्रोल रूम में डीसी व एसपी ने सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिया. क्षेत्र में लगातार गश्ती करने को कहा, ताकि आमजनता खुद को सुरक्षित महसूस करे. संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वस्तुओं पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने को कहा. सभी पूजा पंडालों में तैनात पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहने की हिदायत दी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटा जा सके. डीसी व एसपी के बाइक के साथ 50 रक्षक राइडर बाइक, थाना पेट्रोलिंग, हाइवे पेट्रोलिंग व डायल 112 वाहन का काफिला निकला, जो बोकारो व चास के सभी मुहल्लों व सेक्टरों के गलियों से गुजरा. आमलोगों से शांतिपूर्वक दुर्गापूजा उत्सव व दशहरा मनाने की अपील की. काफिले में मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सीसीआर डीएसपी डॉ शम्स, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नीतिश कुमार, इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आजाद खां, इंस्पेक्टर चंदन कुमार दुबे सहित अन्य इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >