Bokaro News : दिव्यांगों के साथ डीसी ने बांटी जन्म दिन की खुशियां
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो.
गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने जन्मदिन के मौके पर सेक्टर-05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका कुशल-क्षेम जाना व बच्चों का मुंह मीठा कराया. उन्हें प्रोत्साहित किया.
सीएसआर कार्यक्रम का किया अवलोकन :
मानव सेवा आश्रम में उपायुक्त ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि दिव्यांग बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सुधार किया जा सके. इसके बाद उपायुक्त सोलागडीह स्थित बाबा वैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुंचे. बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य व दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली. बुजुर्गों के बीच मिठाई बांटी.
गुरुजी वाटिका का निरीक्षण :
वृद्ध आश्रम के समीप दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्थापित गुरुजी वाटिका का भी निरीक्षण डीसी ने किया. परिसर की सफाई, रखरखाव व सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त के इस पहल से बच्चों व बुजुर्गों में प्रसन्नता देखी गयी. लोगों ने इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.