डीसी ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण

बोकारो : उपायुक्त मुकेश कुमार ने गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को नियंत्रित कक्ष में माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बताया जिला नियंत्रण कक्ष में माध्यम से अब तक लगभग 1500 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया. इसमें […]

बोकारो : उपायुक्त मुकेश कुमार ने गुरुवार को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को नियंत्रित कक्ष में माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बताया जिला नियंत्रण कक्ष में माध्यम से अब तक लगभग 1500 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया. इसमें आइवीआर सिस्टम के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने आवाज रिकॉर्ड कर समस्या भेजी थी.

डीसी ने प्रतिनियुक्त कर्मियों से कहा : आपदा की इस घड़ी में आपकी भूमिका अहम है. अतः आप सभी से निवेदन होगा कि आप अपने कार्यों का निर्वहन जिलावासियों की सुविधा व सहायता के लिए गंभीरता पूर्वक करें. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >