डीएवी सेक्टर–04 में पौधरोपण अभियान : आषाढ़ की रिमझिम में हरित भविष्य का संकल्प

बोकारो के डीएवी सेक्टर-04 में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य एसके मिश्रा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

बोकारो. डीएवी स्कूल–04 में आषाढ़ मास की रिमझिम वर्षा के बीच प्रकृति को और अधिक हरा-भरा व समृद्ध बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया. शुभारंभ प्राचार्य एसके मिश्रा ने पौधरोपण कर किया.

उन्होने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि समस्त जीव-जगत के जीवन का आधार हैं. उन्होंने कहा कि आज जब पर्यावरणीय चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, तब प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह केवल एक पौधा लगाए ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प ले.

प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य प्रदान करेगी. जन्मदिन, विशेष अवसरों व पारिवारिक उत्सवों पर पौधरोपण को एक परंपरा के रूप में अपनाने का आह्वान किया. पोस्टर व प्रेरक संदेश के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान विद्यार्थियों ने पोस्टर व प्रेरक संदेश के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया.

अधिकाधिक पौधा लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया. विद्यालय परिसर में लगाये गये पौधों की देख-रेख का उत्तरदायित्व विद्यार्थियों ने स्वीकार किया. आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय जागरूकता व सतत विकास के संदेश का सशक्त माध्यम बना.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >