Bokaro News : डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

Bokaro News : 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन

Bokaro News : ललपनिया. डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में कैरियर काउंसलिंग को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें एलपीयू, आरकेडीएफ, आइआइएलएमयू, सेंचुरियन, अमेटी यूनिवर्सिटी के साथ साथ कुल 12 यूनिवर्सिटी के को-ऑर्डिनेटर व करियर काउंसलर ने विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी. बताया गया कि छात्रों के जीवन में उचित मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है. विद्यार्थियों को किस विश्वविद्यालय में दाखिला लेना है, किस स्ट्रीम में लेना है. उचित परामर्श एवं निर्देशन के आधार पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में नामांकन लेना चाहिए. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यार्थियों को पर्यावरण विज्ञान, डाटा विज्ञान, व कंप्यूटर साइंस , एमबीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग में अपना विषय का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया. इन सभी विश्वविद्यालयों से छात्र यूजी व पीजी में भी नामांकन ले सकते हैं. विद्यालय की प्राचार्या डी बनर्जी ने कहा कि विशेषज्ञ छात्र की रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व के आधार पर उसे उपयुक्त करियर विकल्प चुनने में मदद करते हैं. यह प्रोसेस खासतौर पर उन छात्रों के लिए होती है, जो बोर्ड परीक्षा या ग्रेजुएशन के बाद करियर को लेकर असमंजस में होते हैं. कार्यशाला में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >