Bokaro News : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

Bokaro News : जैनामोड़-फुसरो सड़क पर कलाली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

जैनामोड़-फुसरो सड़क पर कलाली मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृत नकुल महली (60 वर्ष) बालीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मानगो केवट टोला के रहने वाले थे. वह साइकिल से जैनामोड़ जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. मौके पर उनकी मौत हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों ने मुआवजा व सरकारी लाभ देने की मांग की. ओपी थाना प्रभारी आनंद आजाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मृतकके परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >