चंद्रपुरा. सीटीपीएस प्रबंधन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को चंद्रपुरा शहर में जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्लांट के मुख्य द्वार से निकली प्रभात फेरी डीवीसी अस्पताल, कॉलोनी व बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस प्लांट गेट आयी. प्रभा फेरी में प्लांट के वरीय महाप्रबंधक रामप्रवेश साह, डीसी पांडेय, महाप्रबंधक अविजीत घोष, उप महाप्रबंधक मानवेंद्र प्रियदर्शी, दिलीप कुमार, राजीव रंजन ओझा, सत्येंद्र कुमार, डाॅ पीके घोष, महावीर ठाकुर, रवींद्र कुमार, दीपक कुमार, राजीव झा, गौतम राय, कंचन टोप्पो, मो ओमैर, संजीव कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, प्रफुल्ल भंडारी, बसंत कुमार महापात्रा, नेमधारी महतो, सुनीता कुमारी, रामजी रजक, ख्याति कुमारी, उमेश कुमार शर्मा के अलावा सीआइएसएफ जवान व स्कूली विद्यार्थी शामिल थे. दूसरी ओर डीवीसी जमा दो विद्यालय में छात्राओं को मासिक धर्म पर सफाई के महत्व के बारे में अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया. 50 पैकेट सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया. प्रथम मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
