ऑनलाइन गेम के चक्कर में लुटा दिये पिता के 9 लाख रुपए, भरपाई के लिए की चोरी, अब पहुंचा जेल

Crime News Bokaro: बोकारो के एक युवक ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में अपने पिता के 9 लाख रुपए डुबो दिये. इसकी भरपाई के लिए उसने ज्वेलरी दुकान में चोरी की और अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

Crime News Bokaro| बोकारो, रंजीत कुमार : ऑनलाइन गेम में सेक्टर-1 विकास नगर निवासी सोनू अपने पिता के बैंक में रखे 9 लाख रुपए हार गया. इस पैसे की भरपाई के लिए उसने चोरी करने का प्लान बनाया. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर स्थित जगदंबा ज्वेलर्स में 28 फरवरी की रात को चोरी भी कर डाली. दुकान में रखे लगभग 22 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिये. जेवरात को बेचकर पिता के खाते में 9 लाख रुपए डालकर बाकी पैसे अपने पास रख लेना था. इसी बीच, पुलिस ने चोरी की जांच शुरू की. 5 मार्च को पुलिस ने चोरी के आरोपी सेक्टर-1सी विकास नगर निवासी सोनू कुमार को पकड़ लिया.

पुलिस ने सोनू को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेजा

कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सोनू को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया. सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमाद दास ने संयुक्त रूप से बीएस सिटी थाना में पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

सोनू ने सोने, चांदी और मोती पर किया था हाथ साफ

आलोक रंजन ने बताया कि आरोपी सोनू की निशानदेही पर उसकी दुकान के नजदीक एक पुराने फल की दुकान में छिपाकर रखे गये चोरी के जेवरात बरामद कर लिये. बरामद ज्वेलरी में चांदी का 3 थालियां, चांदी का एक ट्रे, चांदी के 6 प्लेट, चांदी का एक कड़ा, चांदी के 7 कीया, चांदी की 2 मछल, चांदी का एक लोटा, चांदी के 2 दीये, चांदी की परत चढ़े 4 नोट, चांदी के 2 सिक्के, चांदी के 2 ब्रेसलेट, चांदी का एक नाव, चांदी की एक काजलदानी, चांदी का एक मुकुट, भगवान का फ्रेम लगे 10 फोटो, सोने का 9 गले का हार, सोने के 7 मंगलसूत्र, सोने का 3 मांग टीका, सोने के 3 कड़े, सोने के 2 चेन, सोने की 9 कान बाली, सोने की 2 नथुनी, सोना के कान के 42 टॉप, सोना के 6 झुमके, सोने की 9 अंगूठी, 7 लॉकेट, 5 मोती की माला शामिल हैं. इसके पहले आरोपी सोनू पर 24 अक्टूबर 2021 को सेक्टर-4 थाने में 139/21 और 29 अक्टूबर 2024 को बीएस सिटी थाने में कांड संख्या 216/24 दर्ज किये गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ज्वेलरी शॉप के मालिक ने 1 मार्च को दर्ज करायी थी प्राथमिकी

सिटी डीएसपी ने बताया कि जगदंबा ज्वेलर्स में चोरी के बाद संचालक संजय कुमार वर्मा ने 1 मार्च 2025 को बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि 1 मार्च को दुकान खोलने पर दुकान में चोरी की घटना का पता चला. चोरी में लगभग 20 से 22 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है. शिकायत के आधार पर बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 29/25 दर्ज कर जांच शुरू की गयी.

एसपी ने सिटी डीएसपी की अगुवाई में किया एसआईटी का गठन

मामले के उद्भेदन के लिए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. इसमें छापेमारी दल में सेक्टर 4 थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र पासवान, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, सेक्टर 6 थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महती बोयपाय, पुलिस अवसर निरीक्षक नीरज सेठ, आरक्षी मदन प्रसाद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, इलियास अंसारी, विजय कुमार सिंह शामिल थे. जांच के बाद सोनू की गिरफ्तारी हुई.

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये, बनेंगे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, देखें Video

होली से पहले आरपीएफ का ‘ऑपरेशन सतर्क’, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से 133 पैकेट देशी शराब जब्त

Holi Special Train: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >