बेरमो विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी भाकपा

बेरमो विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी भाकपा

गांधीनगर. भाकपा बेरमो अंचल परिषद की बैठक बुधवार को संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में चंद्रशेखर झा की अध्यक्षता में हुई. आगामी बउतारने पर आम सहमति बनी. कहा गया कि इस क्षेत्र में भाकपा का अपना एक विशेष जनाधार रहा है. बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि चुनाव को लेकर बेरमो अंचल की सभी शाखा कमेटियों को और सशक्त बनाया जायेगा. साथ ही बेरमो विधानसभा क्षेत्र की अंचल व शाखा कमेटियाें की संयुक्त बैठक जल्द बुलायी जायेगी. इसके बाद राज्य कमेटी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जायेगा. इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा समर्थित सरकार नहीं बने, इसको लेकर लाल झंडा हमेशा सजग रहेगा. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मजदूर, किसान व आम जनता परेशान है. राज्य सरकार भी बेहतर ढंग से काम नहीं कर पा रही है. मौके पर सुजीत कुमार घोष, आफताब आलम खान, अंचल सचिव ब्रजकिशोर सिंह, मो शाहजहां, एसके आचार्य, अमृत महतो, रामेश्वर साव, आसीम तिवारी, भीमसेन सिंह, बंधु गोस्वामी, मो अजगर, सुनील सिंह, मोइनुद्दीन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >