Bokaro News : इस्पात भवन के पास ठेका मजदूरों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

Bokaro News : ठेका मजदूरों ने इस्पात भवन के पास सेक्शन पर प्रदर्शन किया.

बोकारो स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों को जॉब की गारंटी देने, काम से बैठाये गये ठेका श्रमिकों को यथाशीघ्र काम पर रखने और 40 प्रतिशत छंटनी का आदेश वापस लेने आदि मांगों को लेकर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक से संबंधित ठेका मजदूरों ने इस्पात भवन के पास सेक्शन पर प्रदर्शन किया.

शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत

यूनियन महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि कुशल ठेका मजदूरों को ठेकेदार द्वारा काम से बैठा दिया जाता है. पहले ठेका का बहाना बना कर तीन महीने बैठा दिया गया. अब जब ठेका टेंडर फाइनल हो गया है तो भी इनगोट मोल्ड फाउंड्री के 45 ठेका मजदूर काम से बैठे हैं. ट्रैफिक के पांच मजदूर काम से बैठे हैं. मजदूरों का फाइनल पेमेंट भी नहीं हुआ है. मशीन शॉप के 25 विस्थापित ठेका मजदूरों को काम से बैठा दिया गया है. ब्लास्ट फर्नेस के पीसीएम के मजदूरों का यही हाल है. श्री सिंह ने कहा कि विभागीय प्रबंधन व कार्मिक विभाग की संवेदनहीनता के कारण कुशल मजदूर काम से बैठे हुए हैं. ठेका श्रमिकों को मिनिमम वेज का भुगतान नहीं किया जाता है. ठेकेदार कट मनी के रूप में माहवारी वेतन भुगतान करता है. शिकायत करने पर प्रबंधन द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण ठेकेदार का मनोबल बढ़ता जा रहा है. मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, प्रताप, निरंजन, धीरेन सोरेन, मुकेश, सोना राम मांझी,रंजीत रवानी, सहदेव, दिलीप, परितोष, आनंद, धर्मेंद्र, उमेश, बनामली, लक्ष्मण, प्रदीप, जब्बार, विजय, वीरेन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >