Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष केके सिंह की ओर से निदेशक प्रभारी बोकारो स्टील को लिखे पत्र में 40% ठेका मजदूरों को छंटनी का आदेश के बाद से काम कर रहे मजदूरों में भय के साथ-साथ प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है, जो अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. यह बातें गुरुवार को जनजागरण कार्यक्रम के पहले दिन हाॅट स्ट्रीप मील कैंटीन रेस्ट रूम में झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी कही. श्री चौधरी ने कहा कि प्लांट मे 95% ठेकाकर्मी मूलवासी व विस्थापित है. ऐसी परिस्थिति में प्रबंधन को इस अमानवीय कार्य का भारी कीमत चुकाना पड़ सकता है. 11 मई तक विभागीय जनजागरण के बाद 12 मई को प्लांट गोलचक्कर पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन की उपस्थिति बतायेगा कि प्लांट का चक्का जाम होगा या चलता रहेगा. अध्यक्षता भीके साह व संचालन संयुक्त महामंत्री एनके सिंह ने किया. मौके पर संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, विजय कुमार साह, आई अहमद, सीकेएस मुंडा, रोशन कुमार, रामा रवानी, अमोद कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, ए डब्लू अंसारी, ओपी चौहान, शशिकांत कुमार, आरआर सोरेन, बादल कोइरी सहित दर्जनों उपस्थित थे.
Bokaro News : किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं ठेका श्रमिक : बीके चौधरी

Bokaro News : किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं ठेका श्रमिक : बीके चौधरी
Copied link
Bokaro News : बीएसएल में 40% ठेका मजदूरों को छंटनी का आदेश के बाद जझामस का कार्यक्रम