ठेका मजदूर की बेटी ने नीट में पायी सफलता

ठेका मजदूर की बेटी ने नीट में पायी सफलता

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल गांव निवासी किसान व ठेका मजदूर रतन प्रजापति की पुत्री शालू कुमारी नीट में सफलता प्राप्त की है. डीएवी स्कूल टीटीपीएस ललपनिया के प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को उसके घर जाकर शालू व उनके माता-पिता को बधाई और शुभकामना दी. शालू ने डीएवी टीटीपीएस ललपनिया से दसवीं मे 89.2 प्रतिशत तथा बारहवीं में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था. शालू ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया. टीटीपीएस के एमडी अनिल कुमार शर्मा ने भी शालू और उसके माता- पिता को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >